छत्तीसगढ़ के चर्चित पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण स्थल (CG Current Affairs 2026)

|
On: October 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ में हाल ही में पर्यावरण, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं (CGPSC, CG Vyapam आदि) की दृष्टि से यह टॉपिक अत्यंत महत्वपूर्ण है।

1. कोपरा जलाशय: छत्तीसगढ़ का प्रथम रामसर स्थल

कोपरा जलाशय को अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि (Ramsar Site) घोषित किया गया है।

  • क्रम: भारत का 96वां रामसर स्थल
  • स्थान: बिलासपुर जिला (महानदी बेसिन का भाग)
  • घोषणा तिथि: 12 दिसंबर 2025
  • जल स्रोत: वर्षा आधारित, मौसमी नालियाँ
  • मुख्य उपयोगिता: यह क्षेत्र पेयजल और सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। आर्द्रभूमि का दर्जा प्राप्त करने हेतु जैव विविधता (प्रवासी पक्षियों का बाहुल्य) और जल संरक्षण के सभी मापदंड यहाँ मौजूद हैं।
  • प्रमुख प्रवासी पक्षी: बार हेडेड गूज, रेड-हेडेड पोचार्ड, मिस्र गिद्ध आदि।

2. गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व

  • टाइगर रिजर्व क्रम (भारत): भारत का 56वां टाइगर रिजर्व
  • क्षेत्रफल के आधार पर: भारत का तीसरा (3rd) सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व
  • टाइगर रिजर्व क्रम (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ का चौथा (4th) टाइगर रिजर्व
  • सम्मिलित जिले: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर
  • अधिसूचित क्षेत्रफल: 2829.387 वर्ग कि.मी.
  • संलग्न क्षेत्र (कॉरिडोर):
  • उत्तर दिशा: संजय दुबरी टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
  • पश्चिम दिशा: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
  • पूर्व दिशा: पलामू टाइगर रिजर्व (झारखंड)

3. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल)

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को मार्च 2025 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची (Tentative List) में ‘प्राकृतिक विरासत’ श्रेणी में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थल है।

  • स्थिति व विस्तार: बस्तर जिले के जगदलपुर में 200 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • विशेषता: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और चूना-पत्थर की प्राकृतिक गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रमुख पर्यटन स्थल

स्थल का नामप्रमुख विशेषता
तीरथगढ़ प्रपातछत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलप्रपात
कांगेरधारा प्रपातकांगेर नदी पर स्थित जलप्रपात
भैंसादरहाप्राकृतिक रूप से मगरमच्छ प्राप्ति स्थल
कुटुमसर गुफाअंधी मछलियों (केव फिश) की उपस्थिति
कैलाश गुफाप्राकृतिक चूना पत्थर की गुफा
दण्डक गुफाप्राकृतिक गुफा

परीक्षा उपयोगी टिप: आगामी परीक्षाओं में रामसर स्थलों के क्रम, टाइगर रिजर्व के जिले और यूनेस्को की अस्थायी सूची से जुड़े प्रश्न सीधे पूछे जा सकते हैं।

Related Post

Leave a Comment